शरीर मे उभरने वाली गांठो का देसी उपाय

नमस्कार दोस्तो,मैं हिमांशु आपका दोस्त आपके लिये लेकर आया हूँ एक और बीमारी को दूर करने के लिये देसी नुस्खा।
दोस्तो आज कल के खानपान कारण हमारे शरीर मे कई तरह की व्याधिया/बीमारी उत्पन्न हो जाती है जिनमे से कुछ तो तुरंत अपना असर दिखाना शुरू कर देती है और कुछ शरीर के अंदर ही अंदर धीरे धीरे बढ़ते रहते है।
आज हम आपको ऐसी ही एक बीमारी के बारे मे बताने वाले है जो हमारे शरीर के अंदर धीरे धीरे उभरती है।
अक्सर कई लोगो के शरीर के ऊपर अचानक से गाँठ उभर आती है जिसमें किसी भी तरह का दर्द मालूम नही होता है।ये गांठ धीरे धीरे बड़ी होती जाती है।
ये शरीर के किसी भी हिस्से में उभर सकती है जैसे कि हाथो में,पेट पर,गर्दन पर,उंगलियो पर,पैरो पर,गर्भाशय आदि।

आज  मैं आपको इस बीमारी को जड़ से खत्म करने का एक बहुत ही आसान और देसी तरीका बताने वाला हूं।

उपाय 

आपको चाहिये 
कचनार की छाल                ताज़ी          25-30 ग्राम
                              यदि सूखी है तो          15      ग्राम
गोरखमुंडी                                  1 चम्मच पिसी हुई

प्रयोगविधि 
सबसे पहले एक गिलास ताज़ा पानी ले।उस पानी को किसी बर्तन में करके 2 मिनट तक गरम करे फिर कचनार की छाल को उस पानी मे उबालें ।लगभग जब 15 मिनट तक कचनार की छाल उस पानी मे उबल जाए तो उस मे गोरखमुंडी का पाउडर की 1 छोटा चम्मच के बराबर मात्रा डाल दे।और लगभग 1मिनट तक इस मिश्रण को उबलने दे।
इसके बाद इस मिश्रण को आप छन्नी की सहायता से छान लें। फिर धीरे धीरे इस छने हुए मिश्रण को रोगी व्यक्ति को पीने के लिये दे।
कुछ ही दिनों के प्रयोग से आप पायगे की आप के शरीर की जितनी भी गाठे हैं वो गायब हो जायेगी ।
साबधानी
आपको इस मिश्रण का प्रयोग करते समय तली हुई और खट्टी चीजो का परहेज रखना है





Comments

Popular posts from this blog

100 महत्वपूर्ण बातें

सोंठ (एक बहुमूल्य असरकारी औषधि)